Kia Carens Clavis EV: अगर आप एक ऐसी फैमिली कार की तलाश में हैं, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और दमदार रेंज के साथ आती हो, तो Kia Carens Clavis EV आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। किआ मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो फीचर्स, रेंज और स्पेस के मामले में टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV400 को सीधी टक्कर देती है। चलिए जानते हैं इस शानदार इलेक्ट्रिक कार के बारे में।
दमदार मोटर और लंबी रेंज
Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 42kWh और 51.4kWh यह दो ऑप्शन शामिल हैं। छोटी बैटरी के साथ ये करीब 404km और बड़ी बैटरी के साथ 490km की क्लेम्ड रेंज देती है। इसमें दी गई फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर 133 से 169 bhp तक की पावर जनरेट करती है और kia ने इसमें 100kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे इसे सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

सेफ्टी और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में लेवल 2 ADAS सिस्टम मिलता है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसी टेक्नोलॉजी शामिल है। इसके साथ सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिसकी वजह से यह सेफ्टी में भी पीछे नहीं है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और V2L फीचर भी शामिल है जिससे कार से बाहरी अन्य डिवाइसेज़ को भी चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स और केबिन स्पेस
Kia Carens Clavis EV में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है जिसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ट्रे टेबल, रियर AC वेंट्स, USB-C चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं और थर्ड रो को फोल्ड करके एक्स्ट्रा बूट स्पेस भी बनाया जा सकता है।
Read Also: MG M9 EV भारत में लॉन्च: लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV की कीमत ₹69.90 लाख
एक्सटीरियर लुक्स और डिजाइन
Clavis EV के डिजाइन में फ्यूचरिस्टिक टच दिया गया है। इसमें आपको ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट फेंडर पर, एयरो एलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। फ्रंट में नई DRLs और हेडलाइट्स इसके लुक को और भी प्रीमियम बनाते हैं।
कीमत और वेरिएंट की जानकारी

Kia Carens Clavis EV को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 42kWh बैटरी वाला बेस वेरिएंट HTK+ ₹17.99 लाख तक जाता है, जबकि इससे ऊपर का वेरिएंट HTX ₹20.49 लाख की कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप बड़ी बैटरी यानी 51.4kWh के साथ ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो उसके लिए HTX ER वेरिएंट ₹22.49 लाख और टॉप वेरिएंट HTX+ ER ₹24.49 लाख तक जाता है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और कंपनी ने इसे कुल 6 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजारों में लॉन्च किया है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी Kia की ऑफिशियल वेबसाइट और विश्वसनीय ऑटो पोर्टल्स पर आधारित है। कार खरीदने से पहले कृपया अपने नजदीकी शोरूम में वेरिएंट, कीमत और ऑफर्स की पुष्टि जरूर करें क्योंकि समय के साथ इसमें बदलाव देखी जा सकती है।