TVS Ntorq 125: दमदार पावर, स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला 125cc स्कूटर

Hindi News Join Now
Marathi News Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप ऐसी स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो, पावरफुल हो और फीचर्स से भरी हो, तो TVS Ntorq 125 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। शहर की भीड़ में तेज़ी से निकलना हो या दोस्तों के साथ लंबी राइड प्लान करनी हो यह स्कूटर हर सफर में आपका साथ देगी और इसका डिजाइन, परफॉरमेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी इसे रोड पर एक अलग ही पहचान देते हैं।

दमदार इंजन और परफॉरमेंस

इसमें आपको 124.8cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन देखने को मिलता है, जो करीब 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। यह स्कूटर 0 से 60 km/h सिर्फ कुछ सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 95 km/h है।

TVS Ntorq 125
TVS Ntorq 125

स्मार्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Ntorq 125 को एक कनेक्टेड स्कूटर भी कहा जाता है क्योंकि इसमें Bluetooth वाला डिजिटल कंसोल मिलता है। इसमें लैप टाइमर, टॉप-स्पीड रिकॉर्डर, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। Race XP और XT वेरिएंट्स में Street और Race राइडिंग मोड्स और TVS SmartXonnect कनेक्टिविटी भी मिलती है।

स्पोर्टी डिजाइन और स्टाइलिंग

इसका डिजाइन काफी यूनिक है। इसमें Batwing स्टाइल DRLs, 220 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक, Afterburner स्टाइल रियर वेंट्स और 3D Ntorq लोगो जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स मिलते हैं। जो इस रोड पर सबसे अलग बनाते हैं।

Read Also: Aprilia Tuono 457: दमदार लुक, जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स में लॉन्च!

माइलेज और वजन की जानकारी

ARAI के हिसाब से इसका माइलेज करीब 48.5 kmpl है, जबकि आमतौर पर यूजर्स को 43 kmpl के आसपास मिलता है। यह स्कूटर हल्का है, जिससे इसे चलाना और कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

नया Super Soldier एडिशन

TVS ने Marvel के Captain America थीम पर आधारित नया “Super Soldier Edition” लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹98,117 है और इसमें खास ग्राफिक्स, कस्टम UI और स्पोर्टी थीम वाला डिजाइन मिलता है।

कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी

TVS Ntorq 125
TVS Ntorq 125

TVS Ntorq 125 की एक्स-शोरूम कीमत ₹87,542 से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹1,07,362 तक जाता है। इसमें कई वेरिएंट मिलते हैं जैसे Standard, Race Edition, Super Squad Edition, Race XP और XT शामिल हैं। हर वेरिएंट में अलग स्टाइल और फीचर्स मिलते हैं।

TVS Ntorq 125 उन लोगों के लिए बढ़िया स्कूटर है जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी को एक साथ चाहते हैं। इसकी कीमत, फीचर्स और डिजाइन इसे 125cc स्कूटर सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक साइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा ली गई है। कृपया किसी भी प्रकार की खरीदी करने से पहले अपने नजदीकी शोरूम जाकर इसके फीचर्स और प्राइस के बारे में जरूर जांच करें।

मुझे पिछले चार सालों से कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। इस वेबसाइट पर ट्रेंडिंग न्यूज़, ऑटोमोबाइल, सरकारी नौकरियां और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ।

Leave a Comment