Gold Rate Today 12 September 2025: भारत में सोना हमेशा से ही निवेश और आभूषण दोनों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। रोज़ाना इसके भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिससे हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आज सोने का रेट कितना है। खासकर त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की खरीदारी बढ़ जाती है, ऐसे में ताज़ा रेट जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
आज 12 सितम्बर 2025 को भारत में सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। तों आइए जानते हैं 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताज़ा दाम और देश के प्रमुख शहरों में इसकी कीमत कितनी चल रही है।
भारत में आज सोने के दाम

आज भारत के सोने के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है और आज भारत में सोने के दाम निम्नलिखित जानकारी अनुसार है।
24 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹11,050 (₹1 की गिरावट)
- 10 ग्राम – ₹1,10,499 (₹10 की गिरावट)
- 100 ग्राम – ₹11,04,990 (₹100 की गिरावट)
22 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹10,129 (₹1 की गिरावट)
- 10 ग्राम – ₹1,01,290 (₹10 की गिरावट)
- 100 ग्राम – ₹10,12,900 (₹100 की गिरावट)
18 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹8,287 (₹1 की गिरावट)
- 10 ग्राम – ₹82,870 (₹10 की गिरावट)
- 100 ग्राम – ₹8,28,700 (₹100 की गिरावट)
Read Also: Harnaaz Sandhu Net Worth 2025: हरनाज़ संधू की कुल संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल, फिल्मे और कमाई
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,065 और 22 कैरेट ₹10,144 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹11,050 और 22 कैरेट ₹10,129 प्रति ग्राम दर्ज हुआ। चेन्नई में यह रेट थोड़ा ज़्यादा रहा जहां 24 कैरेट सोना ₹11,072 और 22 कैरेट ₹10,149 प्रति ग्राम रहा। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹11,055 और 22 कैरेट ₹10,134 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।

सोने की कीमतों पर असर डालने वाले कारक
सोने के रेट रोज़ाना बदलते हैं और इन पर कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण असर डालते हैं। डॉलर की मज़बूती, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की मांग, कच्चे तेल के दाम और भारतीय रुपये की स्थिति इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की मांग बढ़ने से रेट में तेजी देखने को मिलती है।