Gold Rate Today 1 October 2025: आज 1 अक्टूबर 2025 को भारतीय बाजारों में सोने के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने की कीमतों में तेज़ी आई है, जिससे खरीदार और निवेशक दोनों हैरान हैं। अगर आप ज्वेलरी खरीदने या गोल्ड में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी ज़रूरी है।
भारत में सोने के रेट हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, डॉलर के मुकाबले रुपया और स्थानीय मांग पर निर्भर करते हैं। यही कारण है कि देशभर में सोने की कीमतों में रोज़ बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज का गोल्ड रेट विस्तार से।
भारत में आज सोने के दाम

24 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹11,864 (↑₹120)
- 10 ग्राम – ₹1,18,640 (↑₹1,200)
- 100 ग्राम – ₹11,86,400 (↑₹12,000)
22 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹10,875 (↑₹110)
- 10 ग्राम – ₹1,08,750 (↑₹1,100)
- 100 ग्राम – ₹10,87,500 (↑₹11,000)
18 कैरेट सोना
- 1 ग्राम – ₹8,898 (↑₹90)
- 10 ग्राम – ₹88,980 (↑₹900)
- 100 ग्राम – ₹8,89,800 (↑₹9,000)
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
आज देशभर के अलग-अलग शहरों में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चेन्नई और दिल्ली जैसे बड़े बाज़ारों में 24 कैरेट सोना ₹11,880 तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,864 और 22 कैरेट सोना ₹10,875 पर बिक रहा है वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,869 और 22 कैरेट ₹10,880 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
निवेशकों के लिए ज़रूरी सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीज़न की वजह से सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड अभी भी सुरक्षित विकल्प है। वहीं, शादी-ब्याह और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह समय थोड़ी महंगी खरीदारी वाला हो सकता है।
डिसक्लेमर: इस तरह आज 1 अक्टूबर 2025 को सोना महंगा हो गया है और इसकी कीमतें लगातार ऊपर की ओर जा रही हैं। खरीदारी से पहले अपने नज़दीकी ज्वेलर से ताज़ा रेट ज़रूर जांच लें।