Gold Rate Today 17 July 2025: आज 17 जुलाई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोना खरीदने वालों और निवेशकों के लिए यह राहत भारी न्यूज़ हैं। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतें लगातार स्थिर या हल्की बढ़त के साथ चल रही थीं, लेकिन आज के ताज़ा अपडेट के अनुसार लगभग ₹45 से ₹49 प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती, निवेशकों की प्रोफिट-बुकिंग और घरेलू डिमांड में थोड़ी कमी की वजह से आई है। आइए जानते हैं आज भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का क्या रेट चल रहा है, और आपके शहर में सोना कितने रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है।
भारत में आज के सोने के दाम

प्रति 1 ग्राम
24 कैरेट: ₹9,928/ग्राम (↓ ₹49)
22 कैरेट: ₹9,100/ग्राम (↓ ₹45)
18 कैरेट: ₹7,446/ग्राम (↓ ₹37)
प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹99,280 (↓ ₹490)
22 कैरेट: ₹91,000 (↓ ₹450)
18 कैरेट: ₹74,460 (↓ ₹370)
Read Also: Aneet Padda Net Worth 2025: कितनी है कुल संपत्ति? जानिए कमाई, इनकम सोर्स
प्रति 100 ग्राम
24 कैरेट: ₹9,92,800 (–₹4,900)
22 कैरेट: ₹9,10,000 (–₹4,500)
18 कैरेट: ₹7,44,600 (–₹3,700)
आज प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

देश के अलग-अलग शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट में मामूली अंतर देखने को मिला हैं। जिसमे, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹9,943 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,115 और 18 कैरेट ₹7,458 प्रति ग्राम दर्ज किया गया हैं। वहीं मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता और केरल जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,928, 22 कैरेट ₹9,100 और 18 कैरेट ₹7,446 प्रति ग्राम के आसपास मिल रहा है।
नासिक में यह दर थोड़ी अधिक है, जहां 24 कैरेट ₹9,931 और 22 कैरेट ₹9,103 प्रति ग्राम रहा हैं। रायपुर और नागपुर में भी यही रेट देखने को मिला 24 कैरेट ₹9,928, 22 कैरेट ₹9,100 और 18 कैरेट ₹7,446 प्रति ग्राम। कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली में सोने की कीमतें अन्य शहरों की तुलना में कुछ रुपये अधिक हैं, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत के शहरों में थोड़ी कम दर पर सोना उपलब्ध है।