अगर आप SUV में सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो Mahindra XUV700 आपके लिए एक दमदार चॉइस हो सकती है। इसका बोल्ड डिज़ाइन, लेटेस्ट फीचर्स और दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस हर सफर को स्पेशल बना देता है। यह कार केवल दिखने में ही शानदार नहीं, बल्कि हर राइड में एक प्रीमियम फील भी देती है।
परफॉर्मेंस जो हर सफर में भरोसे के साथ चले
Mahindra XUV700 में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन यह शामिल है। पेट्रोल इंजन 200PS की पावर जनरेट करता है, जबकि डीजल वेरिएंट 185PS तक की ताकत देता है। 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ यह कार हाईवे हो या सिटी, हर जगह स्मूद चलती है।
सेफ्टी फीचर्स में भी सबसे आगे

इस SUV को Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System), 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, लेन कीप असिस्ट, फ्रंट कोलिजन वॉर्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट की सबसे सेफ कार बनाते हैं।
टेक्नोलॉजी जो हर राइड को बनाए स्मार्ट
Mahindra XUV700 में 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही Alexa built-in, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल ड्राइव मोड्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी राइड को और भी कनेक्टेड बना देती है।
Read Also: Kia Carens Clavis EV लॉन्च: 490km रेंज, लेवल-2 ADAS और शुरुआती कीमत ₹17.99 लाख
डिजाइन जो हर नजर को खींचे
XUV700 का बोल्ड फ्रंट ग्रिल, क्रोम एक्सेंट्स और LED DRLs इसे काफी अग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। डायनेमिक अलॉय व्हील्स और स्लीक साइड प्रोफाइल इसे एक युवा और परिवार दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प बना देते हैं।
स्पेस और कम्फर्ट का परफेक्ट मेल
इसमें 5 और 7-सीटर दोनों वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। प्रीमियम लैदरेट सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसी खूबियाँ हर सफर को आरामदायक बनाती हैं।

कीमत और वेरिएंट्स
Mahindra XUV700 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत अब ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹26.99 लाख तक जाती है। यह SUV कुल 4 ट्रिम्स में आती है: MX, AX3, AX5 और AX7। इनमें पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं, साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है। कुछ वेरिएंट्स में AWD (ऑल व्हील ड्राइव) का फीचर भी मिलता है। हाल ही में इसमें ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है, जिससे इसका लुक और ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।
डिसक्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया किसी भी निर्णय से पहले Mahindra की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी जरूर लें। क्योंकि समय के साथ-साथ इसके फीचर और प्राइस में बदलाव हो सकते हैं।