Tvs Ntorq 150: टीवीएस ने अपने पॉपुलर एनटॉर्क सीरीज में अब 150cc का नया हाइपर स्कूटर पेश किया है। यह स्कूटर सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि राइडिंग और फीचर्स में भी शानदार है। युवा राइडर्स के लिए डिजाइन और टेक्नॉलॉजी का बेहतरीन मिश्रन इसमें देखने को मिलता है। हर सफर को आरामदायक, स्टाइलिश और मजेदार बनाने के लिए इसे खास बनाया गया है।
पावरफुल इंजन और स्मार्ट राइड
एनटॉर्क 150 में 149.7cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 13.2 हॉर्सपावर और 14.2 Nm टॉर्क देता है। CVT गियरबॉक्स और दो राइडिंग मोड्स इसे सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं। इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा तक है। 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार यह 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है।

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स
इस स्कूटर का डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी है। इसमें टी-शेप टेललाइट, जेट-इंस्पायर्ड हेडलाइट और एयरो विंगलेट्स हैं। 5 इंच TFT डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और लाइव ट्रैकिंग के साथ आता है। USB चार्जर और ऑटो स्टार्ट-स्टॉप राइड को और कंफर्टेबल बनाते हैं।
Read Also: Vespa 125: 125cc इंजन, 50kmpl माइलेज और प्रीमियम फीचर्स वाला स्कूटर
आरामदायक और यूजर-फ्रेंडली
एनटॉर्क 150 में 22 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 2 लीटर फ्रंट ग्लव बॉक्स है। सीट का डिजाइन लंबी राइड के लिए आरामदायक है। ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त हैं। यह स्कूटर राइडर के हर जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
कीमत और वेरिएंट्स
टीवीएस एनटॉर्क 150 दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें Standard और TFT दोनों शामिक हैं। Standard वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,19,000 है और TFT वेरिएंट ₹1,29,000 में मिलता है। ऑन-रोड कीमत शहर और टैक्स के हिसाब से बदल सकती है।

प्रतिस्पर्धा और वैल्यू
एनटॉर्क 150 का मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 से है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे युवाओं के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। स्टाइल, परफॉर्मेंस और तकनीक का सही कॉम्बिनेशन इसे मार्केट में अलग पहचान देता है। यह स्कूटर हर दिन की राइडिंग को मजेदार बनाता है।
डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। कीमतें, फीचर्स और उपलब्धता समय और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं। किसी भी खरीदारी से पहले नजदीकी शोरूम जाकर जांच करें।