Tata Curvv EV लॉन्च: ₹17.49 लाख से शुरू, जानें रेंज और फीचर्स

Hindi News Join Now
Marathi News Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Curvv EV: जब भी हमारे मन में टाटा का नाम आता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले सेफ्टी से भरपूर कार अ जाती हैं इसी को ध्यान में रखते हुए, अब भारतीय बाजार में आ चुकी है Tata Curvv EV, इसे देखकर एक बात साफ हो जाती है की यह कार आने वाले समय की झलक है। इसमें वह सब कुछ है जो आज के ग्राहक चाहते हैं यानि शानदार डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स, और बेहतरीन परफॉर्मेंस। Tata ने इसमें अपनी मजबूत इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ एक फ्यूचरिस्टिक स्टाइल को जोड़ दिया है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।

स्टाइलिश इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स

Curvv EV का इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम फील देता है। इसमें बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं मिलती हैं, साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, JBL साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट्स इसे और भी लग्जरी बनाते हैं।

Tata Curvv EV

दमदार बैटरी और बेहतरीन रेंज

Tata Curvv EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है जिसमे 45 kWh और 55 kWh यह शामिल है। 45 kWh वर्जन 430 किलोमीटर की ARAI रेंज देता है, जबकि 55 kWh वर्जन 502 किलोमीटर की लंबी रेंज देता है। यानी एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप लंबी दूरी भी आसानी से तय कर सकते हैं। तेज DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये EV सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

Read Also: 2025 Jeep Compass पावरफुल डीज़ल इंजन और लग्ज़री इंटीरियर के साथ तैयार

सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं

इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। Tata की यह EV Bharat NCAP टेस्ट में 5 स्टार स्कोर भी कर चुकी है।

लंबी बैटरी वारंटी और कम मेंटेनेंस

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV

Tata ने हाल ही में घोषणा की है कि Curvv EV पर अब Lifetime हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दी जाएगी। इसका मतलब है कि बैटरी को लेकर आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इलेक्ट्रिक कार होने के कारण इसके रखरखाव की लागत भी बहुत कम है, जो इसे लंबे समय के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है।

किसके लिए है यह कार?

Tata Curvv EV उन लोगों के लिए है जो एक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। अगर आप पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं या पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं, तो Curvv EV आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।

कीमत में भी है बजट फ्रेंडली

Curvv EV की शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹22.24 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सभी वेरिएंट की कीमत एक जैसी रखी गई है, जिससे खरीदना और समझना आसान हो जाता है। Tata Curvv EV एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो अपने शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और नई तकनीक के साथ बाजार में तहलका मचा रही है। इसकी कीमत, फीचर्स और Tata की गारंटी इसे अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद और स्मार्ट चॉइस बनाते हैं। अगर आप EV लेने का मन बना रहे हैं तो यह गाड़ी एक बार जरूर देखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया स्रोत और आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ली गई हैं और यह ले केवल जानकारी के लिए लिखा गया है और इसके अलावा इस कार को खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में जरूर जांच करें क्योंकि समय के साथ इसमें बदलाव देखे जा सकते हैं।

मुझे पिछले चार सालों से कंटेंट राइटिंग का अनुभव है। इस वेबसाइट पर ट्रेंडिंग न्यूज़, ऑटोमोबाइल, सरकारी नौकरियां और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी साझा करता हूँ।

Leave a Comment

हिंदी में सुने
Home Stories   Marathi   Group