Tata Motors Upcoming SUVs 2026: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स एक ऐसा नाम है जिसे लोग सेफ्टी के लिए जाना जाता हैं। इसी बीच अपने नाम को और ऊपर लिके जाते हुए कंपनी जल्द ही अपनी SUV लाइनअप को नया रूप देने जा रही है जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अब तक डीजल पर निर्भर रही कुछ लोकप्रिय SUVs को पेट्रोल इंजन में लाया जाएगा और साथ ही एक आइकॉनिक नाम Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जाएगा। यह कदम उन ग्राहकों के लिए खास होने वाला है जो पावर के साथ किफायती और फ्यूचर रेडी कार चाहते हैं।
इस बार किन नई SUVs पर काम कर रही है टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स आने वाले समय में अपनी SUV रेंज को और मजबूत करने जा रही है। कंपनी की योजना है कि मौजूदा पॉपुलर मॉडल्स को नए इंजन ऑप्शन और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाए। इससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और SUV सेगमेंट में मुकाबला और तेज होगा।
Read Also: Samsung Galaxy S25 में आया One UI 8.5 Beta अपडेट, दमदार फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरियंस
Harrier और Safari में पेट्रोल इंजन की एंट्री
अब तक Harrier और Safari केवल डीजल इंजन में उपलब्ध थीं लेकिन जल्द ही इनमें पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। पेट्रोल वर्जन आने से इन SUVs की शुरुआती कीमत कम हो सकती है जिससे मिडिल क्लास खरीदारों के लिए ये और आकर्षक बनेंगी। इसके अलावा शहर में ड्राइव करने वालों को पेट्रोल इंजन ज्यादा स्मूद और कंफर्टेबल अनुभव देगा।
Tata Sierra EV की वापसी नए अवतार में
Sierra नाम सुनते ही पुराने टाटा फैंस के चेहरे पर अलग ही उत्साह आ जाता है। अब यह SUV इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करने जा रही है। Sierra EV में लंबी रेंज आधुनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह एक बार चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है जो इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहतरीन विकल्प बनाएगी।
लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
कंपनी की योजना के मुताबिक Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं Tata Sierra EV भी इसी दौरान बाजार में दस्तक दे सकती है। कीमत की बात करें तो पेट्रोल SUVs डीजल से सस्ती हो सकती हैं जबकि Sierra EV की कीमत मिड प्रीमियम सेगमेंट में रहने की उम्मीद है।

नई टाटा SUVs की बुकिंग प्रक्रिया कैसे होगी
इन नई SUVs की लॉन्च से पहले ही ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही आधिकारिक लॉन्च की घोषणा होगी वैसे ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टाटा आमतौर पर ऑनलाइन और डीलरशिप दोनों माध्यमों से बुकिंग की सुविधा देती है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी
- नजदीकी टाटा डीलरशिप से ऑफलाइन बुकिंग का विकल्प मिलेगा
- टोकन अमाउंट जमा करके बुकिंग कन्फर्म की जाएगी
डिस्क्लेमर: इस लेख में उपलब्ध जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है कृपया किसी भी प्रकार की खरीदी करने से पहले नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।